भारती सिंह के बेटे का हैरी पॉटर लुक हुआ वायरल
मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे के साथ समय बिता रही हैं।
कुछ महीने पहले ही मां बनीं भारती ने हाल ही में फैंस के साथ अपने बेटे की झलक साझा की थी।
सोशल मीडिया पर शेयर की गईं अपने बेटे की तस्वीर के साथ ही एक्ट्रेस ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया था।
इसी बीच अब कॉमेडियन ने हाल ही में अपने बेटे की लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर साझा की गईं इन तस्वीरों में उनका बेटा हैरी पॉटर के लुक में नजर आ रहा है।
भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका बेटा लक्ष्य हैरी पॉटर बना हुआ है।
हैरी बने लक्ष्य इन तस्वीरों में बेहद प्यारे लग रहे हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में नन्हे लक्ष्य के सिर पर भूरे रंग की टोपी,
काले रंग का राउंड फ्रेम वाला चश्मा और हाथ में छड़ी लिए बेहद प्यारे अंदाज में सोते हुए नजर आ रहे हैं।
लक्ष्य की इन तस्वीरों को देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। साथ ही इस पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।