रतन टाटा की जीवनी, Ratan Tata Biography Hindi, Ratan Tata Net Worth 2022
जन्म: 28 दिसंबर 1937, सूरत में
व्यवसाय: टाटा संस के सेवामुक्त चेयरमैन
रतन टाटा Ratan Tata का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को भारत के सूरत शहर में हुआ था। रतन टाटा के पिता नवल टाटा हैं। जब रतन दस साल के थे तभी उनके माता-पिता (नवल और सोनू) एक दुसरे से अलग हो गए। तत्पश्चात उनका पालन-पोषण उनकी दादी नवजबाई टाटा द्वारा किया गया।
रतन टाटा एक प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन हैं। वे सन 1991 से लेकर 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रह चुके हैं। 28 दिसंबर 2012 को उन्होंने टाटा ग्रुप के अध्यक्ष पद को छोड़ दिया परन्तु वे अभी भी टाटा समूह के चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बने हुए हैं। वह टाटा ग्रुप के सभी प्रमुख कम्पनियों जैसे Tata motors and Tata power टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा टी, टाटा केमिकल्स, टाटा स्टील, इंडियन होटल्स और टाटा टेलीसर्विसेज के भी अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने कई ऊंचाइयों को छुआ ।
रतन टाटा शिक्षा Ratan Tata Education
रतन टाटा की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल से हुई और माध्यमिक शिक्षा कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से। इसके बाद उन्होंने वास्तुकला में स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के साथ कॉर्नेल विश्वविद्यालय से 1962 में अपनी पढ़ाई को पूरा किया। तत्पश्चात उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से सन 1975 में एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया।
Ratan Tata Net Worth
1868 में कंपनी की स्थापना हुई , दुनिया भर के विभिन्न ब्रांडों के साथ जुड़ने के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। आज, भारत में 5 शीर्ष क्रम वाली कंपनियों में से 4 टाटा समूह की हैं । इसके अलावा, उनके पास 96 कंपनियां हैं जिनके बीच 36 सार्वजनिक रूप से टाइटन, टाटा स्टील और कई और अधिक सहित टाटा उद्यम सूचीबद्ध हैं। Ratan Tata net worth लगभग 130 बिलियन डॉलर है ।