मच्छर के बारे में रोचक तथ्य Interesting Facts About Mosquitoes in Hindi
Kingdom | Animalia |
Phylum | Arthopoda |
Class | Insecta |
Order: | Diptera |
Family: | Culicidae |
Subfamily | Culicidae |
Interesting Facts About Mosquito In Hindi
- नर मच्छर कभी नहीं काटते। इंसानों को केवल मादा मच्छर ही काटती है। मादा मच्छर इसलिए काटती है क्योंकि मादा मच्छर को अपने अंडों के विकास के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है और इनकी ये आवश्यकता इंसानों के खून से पूरी होती है।
- मच्छरों के दांत नहीं होते हैं
- मच्छर अपने मुंह के नुकीले और लंबे डंक से मनुष्य को काटते हैं।
- मच्छर अपने वजन से तीन गुणा ज़्यादा खून पी सकते है।
- मादा मच्छर एक बार में करीब 300 अंडे देती है। और एक मच्छर की उम्र दो महीने से कम की होती है।
- नर मच्छर 10 दिनों तक और मादा मच्छर 6 से 8 हफ्ते तक जिंदा रहती है।
- अगर किसी को पसीना ज्यादा ही आता है, तो उसको मच्छर भी ज्यादा ही काटेंगे। पसीने की महक मच्छरों को खींचती है।
- जिनके घर में तुलसी का पौधा होता है, उनके घर से मच्छर दूर रहते हैं, इसका सबसे बड़ा कारण है मच्छर तुलसी के पत्तों से दूर रहते हैं।
- मच्छरों की याद्दाश्त बहुत तेज होती है। रिसर्च के अनुसार जब आप किसी मच्छर को मारने की कोशिश करते हैं, तो वो आपके आसपास कम से कम 24 घंटों तक नहीं मंडराएगा।
- मच्छर मनुष्य की महक को पहचानते हैं। वो आपकी महक से पहचान जाते हैं कि उनका आपसे पहले सामना हुआ है कि नहीं।
- धरती पर 3500 से भी ज्यादा प्रकार के मच्छर पाए जाते हैं।
- मच्छर मनुष्य की सास को भी सुंघ सकते हैं।
- मच्छर चालीस फुट से ज्यादा उच्चे नहीं उड़ सकते और यह दो फिट प्रति सेकंड से उड़ते रहते हैं।
- मच्छर मनुष्य को काटने के बाद उनकी त्वचा पर पेशाब भी कर देते हैं।
- मच्छर अपने पंखों को 1 सेकंड में 500 बार फड़फड़ाते है।
- किसी इंसान के शरीर का पूरा रक्त चूसने में लगभग मच्छर को उस इंसान को लगभग 1.2 मिलियन बार काटना पड़ेगा
और पढ़ें