डीएसपी कैसे बने, डीएसपी ऑफिसर कैसे बने DSP kaise bane

डीएसपी कैसे बने, डीएसपी ऑफिसर कैसे बने, डीएसपी Full Form, डीएसपी की सैलरी,

Dsp से को पुलिस विभाग में अनेकों अधिकार होते हैं उन्ही अधिकारों में से प्रमुख अधिकार अपने क्षेत्र में निरीक्षण करना है। डीएसपी को हिंदी में उप पुलिस अधीक्षक भी कहा जाता है। DSP का चयन राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है अगर आपका भी सपना डीएसपी बनना है तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे डीएसपी कैसे बने, डीएसपी की योग्यता, आयु, चयन प्रक्रिया एवं सैलरी के बारे में पूरी जानकारी ‌

डीएसपी की फुल फॉर्म deputy supertendent of police होता है। यह एक पुलिस विभाग में अधिकारी होता है। जिन छात्रों का सपना है डीएसपी बनने का उनके लिए यह लेख महत्वपूर्ण साबित होगा।

डीएसपी ऑफिसर कैसे बने DSP kaise bane

डीसीपी की फुल फॉर्म डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस होता है जिसे हिंदी में उप पुलिस अधीक्षक कहा जाता है। भारत में डीसीपी बनने के लिए कुछ प्रमुख प्रतियोगिता परीक्षा होती है और कुछ योग्यताएं भी होती है।

डीएसपी बनने की योग्यताएं

डीएसपी बनने के लिए विद्यार्थी को ग्रेजुएशन कंप्लीट होना अनिवार्य है अगर ग्रेजुएशन का लास्ट ईयर चल रहा है तो भी इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं लेकिन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से पहले ग्रेजुएशन कंप्लीट होना अनिवार्य है।

डीसीपी की परीक्षा का आयोजन दो आयोग द्वारा करवाया जाता है राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा और संघ लोक सेवा आयोग द्वारा। परीक्षार्थी की न्यूनतम आयु 21 साल होना अनिवार्य है। आवेदक भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।

डीएसपी की सैलरी

डीएसपी का पे ग्रेड 5400 है। डीएसपी को वेतन बैंड 15600 से 39000 सैलरी दी जाती है। भारत में डीएसपी ऑफिसर को प्रतिमाह ₹60000 सैलरी के रूप में दी जाती है।

डीएसपी की चयन प्रक्रिया

राज्य लोक सेवा आयोग डीएसपी परीक्षा का आयोजन करवाता है डीएसपी बनने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को तीन भागों में विभाजित किया है प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार

प्रारंभिक परीक्षा

किसी भी व्यक्ति को डीएसपी बनने के लिए सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा को आस करना होता है जो कि अनिवार्य है जो विद्यार्थी प्रारंभिक परीक्षा को पास कर लेता है वह मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होता है।

मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं। मुख्य परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी साक्षात्कार देते हैं साक्षात्कार में अभ्यार्थी से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं साक्षात्कार में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का ही फाइनल रूप से सिलेक्शन होता है और उन्हें डीएसपी पद के लिए नियुक्त कर लिया जाता है।

डीएसपी की परीक्षा पास करने के लिए तैयारी कैसे करें

डीएसपी की परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थी को पूर्व वर्षो में पूछे गए प्रश्नों पर ध्यान देना होगा उन प्रश्नों की अच्छी सी प्रैक्टिस कर लेनी है।

आप चाहे तो इसके लिए कोचिंग भी कर सकते हैं या फिर self-study भी कर सकते हैं। डीएसपी बनने के लिए आपको फिजिकल रूप से भी तैयारी करनी होगी।

डीएसपी पद के प्रमुख कार्य या कर्तव्य

डीएसपी पुलिस विभाग का महत्वपूर्ण पद है इसलिए इसके कर्तव्य भी महत्वपूर्ण होते हैं यह समाज में शांति एवं अनुशासन बनाए रखता है और समाज की सुरक्षा करता है। अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने का कर्तव्य भी डीएसपी को दिया गया है।

डीएसपी अपराधिक मामलों की जांच करता है जरूरत पड़ने पर सबूतों को भी जुटाता है, अपराधी को न्यायालय में हाजिर करता है। समाज में महिलाओं को सुरक्षा देने का कार्य भी डीसीपी द्वारा ही किया जाता है।

इस आर्टिकल में हमने डीएसपी से संबंधित जानकारी आपके साथ साझा किए अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

  1. भारत छोड़ो आंदोलन
  2. PhonePe Wallet से पैसे कैसे निकाले
  3. विभिन्नताओं की उत्पत्ति के कारण

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *