भारत में समान नागरिक संहिता क्या है, यूनिफॉर्म सिविल कोड क्या है what is uniform civil code in India in Hindi(UCC)
यूनिफॉर्म सिविल कोड (uniform civil code) एक धर्मनिरपेक्ष कानून है जो भारत देश के समस्त नागरिकों को समानता का अधिकार देता है
यूनिफॉर्म सिविल कोड क्या है what is uniform civil code in Hindi
यह एक प्रकार का कानून है जो देश के सभी नागरिकों को चाहे हिंदू हो मुस्लिम सिख ईसाई हो सभी के लिए एक ही कानून होगा यह एक तरह का धर्म निरपेक्ष कानून है जिसमें किसी भी धर्म का प्रभाव नहीं होगा सबके लिए एक जैसा कानून होगा देश का कानून सब पर समान रूप से लागू होता है इससे धर्म के आधार पर रियायतो की कोई भी गुंजाइश नहीं होगी।
यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट में शादी ब्याव तलाक, जमीन जायदाद जैसे सभी मामलों में सभी धर्मों के लिए एक कानून होगा।
भारत में यूनिफॉर्म सिविल कोड की पहली मांग First demand for Uniform Civil Code in India
भारत की स्वतंत्रता के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी और कानून मंत्री डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने हिंदुओं के लिए एक बिल लाये थे जो यूनिफॉर्म सिविल कोड की तरह का कोड बिल था लेकिन उस समय यह कोड बिल केवल हिंदुओं के लिए ही था इसलिए इसे उस समय इसे पारित नहीं किया गया आज के समय में बहुत से बड़े-बड़े देशों ने यूनिफॉर्म सिविल कोड कानून लागू कर रखा है।
यूनिफॉर्म सिविल कोड के कार्य Uniform civil code functions
यूनिफॉर्म सिविल कोड के लागू होने से कई धर्म से संबंधित जो रूढ़िवादी विचारधारा पर रोक लगेगी जिस धर्म की वजह से हो रहे अत्याचारों से इंसाफ मिलेगा यूनिफॉर्म सिविल कोड से निम्न मुद्दे प्रभावित होंगे
- सबके लिए एक कानून होने से धर्मों की ज्यादती नहीं थोपी जा सकेगी
- बहुत सी कुप्रथाओं से देश की महिलाओं को आजादी मिलेगी
- बच्चे गोद लेने जैसे मुद्दों पर भी कानून बनेगा
- महिलाओं की अपने पिता की संपत्ति में भी हक होगा।
यूनिफॉर्म सिविल कोड की विशेषताएं Features of Uniform Civil Code
यूनिफॉर्म सिविल कोड की विशेषताएं निम्न है।
- यूनिफॉर्म सिविल कोड का उद्देश्य सभी नागरिकों में समानता और एकरूपता स्थापित करना है
- यह धर्मनिरपेक्ष कानून है इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा
- यूनिफॉर्म सिविल कोड के लागू होने से न्यायपालिका का कार्य तेजी से होगा
- कोई भी धर्म के कार्य में बाधा नहीं बन सकता है।
- यूनिफॉर्म सिविल कोड से देश की अखंडता और एकता को बढ़ावा मिलेगा।
और पढ़ें
- मोबाइल से घर बैठे पैसे कैसे कमाए
- हेल्थ केयर इंजीनियरिंग में करियर कैसे बनाएं
- 5 तरीको से ज्यादा सोचना बंद करें