Jaipurराजस्थान सरकार बजट 2022-23

राजस्थान सरकार बजट 2022-23

Join Telegram

वर्ष 2022 23 के बजट में 23 हजार 480 करोड़ 56 लाख रुपए का राजस्व घाटा अनुमानित किया गया है।

राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट अनुमानों में राजकोषीय घाटा राशि 58 हजार 211 करोड 55 लाख रुपए अनुमानित किया गया है जो कि राज्य सकल घरेलू उत्पाद का 4.36% है।

वर्ष 2022-23 के लिए बजट अनुमानों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार से है।

1राजस्व प्राप्तियां2 लाख 14 हजार 977 करोड 23 लाख रुपए
2राजस्व व्यय2 लाख 38 हजार 465 करोड 79 लाख रुपए
3राजस्व घाटा23 हजार 488 करोड 56 लाख रुपए
4पूंजी खाते में प्राप्तियां1 लाख 31 हजार 324 करोड 99 लाख रुपए
5पूंजी खाते में व्यय1 लाख 7 हजार 717 करोड 4 लाख रुपए
6पूंजी खाते में अधिक्य23 हजार 607 करोड 95 लाख रुपए
7कुल व्यय (बजट साइज) (मार्गोपाय अग्रिम सहित)3 लाख 46 हजार 182 करोड 83 लाख रुपए
8कुल व्यय (बजट साइज) (मार्गोपाय अग्रिम रहित)2 लाख 94 हजार 182 करोड 83 लाख रुपए

वर्ष 2021-22 के लिए बजट अनुमानों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार से है।

1राजस्व प्राप्तियां1 लाख 89 हजार 431 करोड 48 लाख रुपए
2राजस्व व्यय2 लाख 25 हजार 120 करोड 80 लाख रुपए
3राजस्व घाटा35 हजार 488 करोड 56 लाख रुपए
4पूंजी खाते में प्राप्तियां1 लाख 29 हजार 697 करोड 20 लाख रुपए
5पूंजी खाते में व्यय 93 हजार 973 करोड 20 लाख रुपए
6पूंजी खाते में अधिक्य35 हजार 723 करोड 79 लाख रुपए
7कुल व्यय (बजट साइज) (मार्गोपाय अग्रिम सहित)3 लाख 19 हजार 94 करोड 25 लाख रुपए
8कुल व्यय (बजट साइज) (मार्गोपाय अग्रिम रहित)2 लाख 71 हजार 881 करोड 42 लाख रुपए

2022-23 बजट के प्रमुख बिंदु

राजकोषीय संकेतक

  • वर्ष 2022 23 के बजट में 23 हजार 480 करोड़ 56 लाख रुपए का राजस्व घाटा अनुमानित किया गया है।
  • वर्ष 2022 23 के बजट में 2 लाख 38 हजार 465 करोड़ 79 लाख रुपए का राजस्व व्यय अनुमानित किया गया है।
  • वर्ष 2022 23 के बजट में 2 लाख 14 हजार 977 करोड़ 23 लाख रुपए का राजस्व प्राप्तियां अनुमानित किया गया है।
  • इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शहरी लोगों को रोजगार देने हेतु चलाई जा रही हैं।
  • स्कूल विद्यार्थियों के लिए 3 माह का ब्रिज कोर्स
  • महात्मा गांधी नरेगा योजना में 125 दिन का रोजगार जिसके लिए लगभग 750 करोड रुपए का व्यय।
  • 100 यूनिट प्रतिमा उपयोग करने वालों को 50 यूनिट तक बिजली निशुल्क दी जाएगी और 150 यूनिट तक ₹3 प्रति यूनिट का अनुदान दिया जाएगा और 150 से 300 यूनिट तक के उपयोग करने पर ₹2 प्रति यूनिट का अनुदान दिया जाएगा इससे राज्य सरकार पर 4 हजार 500 करोड़ का भार पड़ेगा।

सड़क सुरक्षा

  • road safety act ला कर Rajasthan public transport authority का गठन
  • State road safety institute कि जयपुर में स्थापना करना

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं

  • चिरंजीवी योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख का सालाना चिकित्सा बीमा दिया जाएगा (पहले यह राशि 5 लाख थी)
  • चिरंजीवी योजना में cochlear implant, bone marrow transplant, organ transplant, blood, platelets, plasma transfusion, limb prosthesis (bone cancer) का भी निशुल्क इलाज किया जाएगा।
  • सभी श्रेणियों के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी और आईपीडी सुविधाएं प्रदेशवासियों के लिए निशुल्क दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत बीमित परिवार को ₹500000 का निशुल्क दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा।
  • 15 चिकित्सालयों का निर्माण 18 जिलों में नर्सिंग महाविद्यालय।
  • जयपुर जोधपुर अजमेर में कोटा में नए मेडिकल इंस्टीट्यूट।
  • संभागीय मेडिकल कॉलेजों में 7 सुपरस्पेशलिटी सुविधाएं
  • 1 हजार नए उप स्वास्थ्य केंद्र
  • 50 उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में क्रमोन्नत कर 100 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे।
  • 6 जिला चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।
  • Directorate of food safety के आधुनिक दोस्तों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के पदों का सृजन किया जाएगा।

शिक्षा एवं खेल

  • सभी 3820 सेकंडरी विद्यालय को सीनियर सेकंडरी विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा
  • शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक एक हजार महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किए जाएंगे। वह लगभग 10,000 अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक की भर्ती निकाली जाएगी।
  • जयपुर के जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर एजुकेशन हब (education hub) बनाया जाएगा
  • जोधपुर में centre of excellence and research की स्थापना 15 करोड़ रुपए की लागत से की जाएगी।
  • जयपुर में 100 करोड़ रुपए की लागत से खैतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर में इंजीनियरिंग कॉलेज की शुरुआत की जाएगी।
  • प्रत्येक जिले में 50-50 लाख रुपए की लागत से सावित्रीबाई फुले वाचनालय बनाया जाएगा.
  • टोंक में multipurpose Indoor stadium बनाया जाएगा।
  • जोधपुर में Rajasthan state sports institute एवं Rajasthan high performance sports training and rehabilation centre की स्थापना की जाएगी।

युवा एवं रोजगार

  • दिल्ली में स्थित उदयपुर आवास में 300 करोड़ रुपए की लागत से Nehru youth transit hostel and facilitation centre बनाया जाएगा।
  • राज्य की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री work from home योजना की शुरुआत की जा रही है।
  • बीकानेर भरतपुर कोटा में विज्ञान केंद्र
  • जयपुर जोधपुर कोटा में 200-200 करोड़ पर से Rajiv Gandhi knowledge service & innovation Hub की घोषणा
  • एसओजी में परीक्षाओं के लिए anti cheating cell का गठन किया जाएगा।

औद्योगिक विकास

  • 32 औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना
  • सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र ग्रेटर भिवाड़ी तथा बोरानाडा जोधपुर में 250 250 करोड़ रुपए की लागत से technology आधारित multi storie industrial complex बनाया जा रहा है।
  • पचपदरा बाड़मेर में पेट्रोलियम, केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल्स इन्वेस्टमेंट रीजन की स्थापना की जाएगी।
  • राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा इसके लिए 2000 सुरक्षा कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

सामाजिक सुरक्षा

  • SC, ST विकास कोष की राशि बढ़ाकर 500- 500 करोड रुपए की गई। और EWS परिवारों के लिए 100 करोड़ रुपए का कोष।
  • जामडोली जयपुर में बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत 5 हजारों काली बाई भील एवं देवनारायण योजना में 20,000 स्कूटिया दी जाएगी।
  • इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया गया।

पेयजल एवं जल संसाधन

  • जल जीवन मिशन के तहत 13921 करोड रुपए की 24 परियोजनाओं का कार्य किया जाएगा और 10000 करोड रुपए से अधिक की 36 परियोजनाओं का कार्य किया जाएगा।
  • उदयपुर की कोटडा तहसील में दो बांधों का 1800 करोड रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा।

ऊर्जा

  • छबड़ा तापीय विद्युत गृह का विस्तार करके 9600 करोड रुपए की लागत से 660-660 मेगा वाट की दो इकाइयों की स्थापना की जाएगी।
  • कालीसिंध झालावाड़ तापीय विद्युत परियोजना का विस्तार करके 800 मेगावाट की तीसरी इकाई की स्थापना की जाएगी।
  • गुढ़ बीकानेर में 125 मेगावाट की लिग्नाइट कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजना की स्थापना की जाएगी।
  • पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र योजना revamped distribution sector scheme के तहत 48 लाख उपभोक्ताओं के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
  • 132 KV के 7 GSS एवं 33 KV के 14 GSS की स्थापना।

वन एवं पर्यावरण

  • 50000 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र में पौधारोपण किया जाएगा।
  • जोधपुर बीकानेर कोटा उदयपुर भरतपुर एवं अजमेर में botanical gardens बनाये जाएंगे।
  • Captive animal sponsorship scheme के तहत वन्यजीवों को गोद लेने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की गई।
  • e-waste के निस्तारण के लिए e-waste Disposal policy व Jaipur में e-waste Recycling park बनाया जाएगा।

पर्यटन, कला एवं संस्कृति

  • इन्ट्रास्टेड हवाई सेवा का पुन: संचालन किया जाएगा
  • 1000 करोड रुपए का पर्यटन विकास कोष।
  • Adventure tourism promotion scheme की शुरुआत की जाएगी।
  • पर्यटन स्थलों हेतु 500 पर्यटन मित्र की भर्ती निकाली जाएगी।
  • डूंगरपुर बांसवाड़ा क्षेत्र में पर्यटन हेतु वागड़ टूरिस्ट सर्किट बनाया जाएगा।

कानून व्यवस्था

  • 500 पुलिस मोबाइल यूनिट का गठन किया जाएगा।
  • प्रदेश के सभी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन की स्थापना की जाएगी।
  • तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा 7 पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय बनाए जाएंगे।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय जौधपुर के परिसर में bor council of Rajasthan के भवन का निर्माण किया जाएगा।

सुशासन

  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को 3 वर्ष की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन दिया जाएगा।
  • Block chain centre of excellence की स्थापना की जाएगी इसके लिए 30 करोड रुपए का बजट घोषित किया गया।
  • 1 जनवरी 2004 और इसके पश्चात नियुक्त कार्मिकों के लिए पूर्व पेंशन योजना लागू।
  • नगरीय निकायों में पंचायत राज संस्थाओं के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के मानदेय/भतो में 20% वृद्धि की गई है।

Other Post

Join Telegram

Latest article

More article