Rutherford's Atomic Model

रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल एवं नाभिकीय सिद्धांत, रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल की कमियां, रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल चित्र [Rutherford’s Atomic Model, nuclear theory, Drawbacks, atomic model diagram]

परमाणु के नाभिक की खोज रदरफोर्ड Rutherford ने की है रदरफोर्ड ने परमाणु में इलेक्ट्रॉन प्रोटॉन न्यूट्रॉन की स्थिति को समझाने के लिए एक प्रयोग किया जिसे रदरफोर्ड का प्रकीर्णन प्रयोग कहा जाता है।

इस प्रयोग में रदरफोर्ड ने अल्फा कणों की बौछार एक पतली सोने की परत पर करवाई थी सोने की परत के चारों और जिंक सल्फाइड का लेप किया गया था।

Rutherford's Atomic Model
रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल चित्र

रदरफोर्ड के प्रयोग के निष्कर्ष Conclusions of Rutherford’s Experiment

  • अधिकांश अल्फा कण सोने की परत से बिना विक्षेपित हुए ही निकल गए जिससे यह ज्ञात होता है कि परमाणु का अधिकांश भाग रिक्त होता है
  • और कुछ अल्फा कण अपने पथ से विचलित हुए एवं कुछ अल्फा कण अपने पथ पर लौट आए इससे यह ज्ञात होता है कि द्रव्यमान नाभिक में स्थित होता है।

रदरफोर्ड का नाभिकीय सिद्धांत Rutherford’s nuclear theory

  • परमाणु में धनात्मक आवेश परमाणु के केंद्र में स्थित होता है जिसे नाभिक कहा जाता है।
  • नाभिक का द्रव्यमान न्यूट्रॉन और प्रोटॉन के कारण होता है नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन न्यूट्रॉन को न्यूक्लियाॅन्स कहा जाता है।
  • नाभिक के चारो तरफ ऋण आवेशित इलेक्ट्रॉन चक्कर लगाता है ऋण आवेश इलेक्ट्रॉन की संख्या धन आवेशित प्रोटोन के बराबर होती है अतः परमाणु विद्युत उदासीन होता है
  • इलेक्ट्रॉनिक वृत्ताकार पथ में घूमते हैं इन वृत्ताकार पथो को कक्षाएं कहा जाता है नाभिक तथा इलेक्ट्रॉन के मध्य वैद्युत आकर्षण बल लगता है जिसका मान केन्द्राभिसारी बल के बराबर होता है।

रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के दोष Defects of Rutherford’s Atomic Model

रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के दोष निम्न है।

  • रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल परमाणु के स्थायित्व को नहीं समझा सका।
  • इस मॉडल के अनुसार इलेक्ट्रॉन वृत्ताकार मार्ग में चक्कर लगाते रहते हैं जिससे यह कुछ ऊर्जा भी मुक्त करते होंगे ऊर्जा का उत्सर्जन करते करते एक स्थिति ऐसी भी आती होगी जिससे यह इलेक्ट्रॉन उर्जा हीन होकर गिर जाते होंगे अतः रदरफोर्ड परमाणु या नाभिक के स्थायित्व को नहीं समझा सका।

OTHER

FAQ

रदरफोर्ड ने किसकी खोज की थी?

रदरफोर्ड ने नाभिक की खोज की थी

रदरफोर्ड ने परमाणु मॉडल कब दिया?

रदरफोर्ड ने परमाणु मॉडल 1911 को दिया

प्रोटॉन के खोजकर्ता कौन है?

प्रोटॉन के खोजकर्ता रदरफोर्ड है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *