महाभियोग (इम्पीचमेंट) क्या हैं एवं इसके नियम | What is impeachment,its Process In Hindi

महाभियोग (इम्पीचमेंट) क्या हैं एवं इसके नियम, राष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया, महाभियोग की परिभाषा (What is impeachment,its Process In Hindi)

भारत का राष्ट्रपति भारत का प्रथम नागरिक होता है भारत का राज्य प्रमुख होता है एवं राष्ट्र की एकता अखंडता एवं सुदृढ़ता का प्रतीक है।

महाभियोग के द्वारा सदन देश के राष्ट्रपति चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों को उनके पद से हटा सकती है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 61 में राष्ट्रपति के ऊपर महाभियोग की प्रक्रिया का वर्णन किया गया है, इस आर्टिकल की मदद से संसद राष्ट्रपति को महाभियोग प्रक्रिया से समय से पहले अपने पद से हटा सकती है।

राष्ट्रपति को पद से हटाने की प्रक्रिया Procedure for removing the President from office

अगर राष्ट्रपति संविधान का उल्लंघन करता है तो उसे महाभियोग की प्रक्रिया से हटाया जा सकता है। महाभियोग की प्रक्रिया निम्न तरीके से की जाती है।

  • महाभियोग का आरोप संसद के किस सदन में प्रारंभ किया जा सकता है।
  • जिस सदन ने आरोप लगाया है उसी सदन की एक चौथाई सदस्य के हस्ताक्षर होने चाहिए और सदन द्वारा राष्ट्रपति को 14 दिन का नोटिस देना चाहिए
  • जिस सदन ने आरोप लगाए हैं उसी सदन द्वारा दो तिहाई बहुमत द्वारा प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए एक सदन से पारित होने के पश्चात यह प्रस्ताव दूसरे सदन को भेजा जाता है।
  • यदि दूसरा सदन भी इस महाभियोग प्रस्ताव को दो तिहाई बहुमत से पारित कर देता है तो राष्ट्रपति को पद से हटा दिया जाता है।

राष्ट्रपति के महाभियोग में भाग नहीं लेने वाले सदस्य Members not participating in the impeachment of the President

महाभियोग संसद की एक अर्ध न्यायिक प्रक्रिया है राष्ट्रपति के महाभियोग में निम्न सदस्य भाग नहीं लेते हैं।

  • संसद के दोनों सदनों के सदस्य जिन्होंने राष्ट्रपति के चुनाव में भाग नहीं लिया हो वह इस महाभियोग में भाग नहीं ले सकते हैं।
  • राज्य विधान सभा के सदस्य
  • दिल्ली व पुदुचेरी केंद्र शासित राज्य विधानसभाओं के सदस्य

भारत में अभी तक राष्ट्रपति पर महाभियोग प्रक्रिया का प्रयोग नहीं किया गया था अभी तक किसी भी राष्ट्रपति पर महाभियोग नहीं चलाया गया है।

मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीश को हटाने की प्रक्रिया Procedure for removal of Chief Justice of Supreme Court and Judge of High Court

जिस तरह से भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाकर हटाया जाता है ठीक उसी तरह से इन्हें भी पद से हटाया जाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *