मछलियों के बारे में रोचक तथ्य interesting facts about fishes in Hindi
■ मछलियों की ज्यादातर प्रजातियां अंडे देती हैं, लेकिन मछलियों की कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती हैं, जो बच्चे देती हैं, जैसे कि सफेद शार्क मछली ।
■ कुछ मछलियां ऐसी होती हैं, जो उलटी दिशा में भी तैर लेती हैं। जैसे कि ट्रिगर फिश ।
गोल्ड फिश सबसे भुलक्कड़ मछली होती है। इसे सिर्फ तीन सेकंड तक ही याद रहता है।
■ ज्यादातर मछलियां सिर्फ पानी में ही जिन्दा रह सकती हैं। लेकिन मड स्किपर नाम की मछली अपना ज्यादातर समय पानी के बाहर ही गुजारती है और यह अपने पंखों के जरिए जमीन पर चल भी सकती है।
■ पानी में भी मछलियों की मौत हो सकती है। अगर उन्हें पानी में ऑक्सीजन न मिले तो ।
■ समुद्री घोड़ा मछली अपनी दोनों आंखों को अलग-अलग दिशा में घुमा सकती है और वातावरण के मुताबिक अपना रंग भी बदल सकती है।
■ एक मादा सूर्य मछली एक साल में 30 करोड़ अंडे तक दे देती है और इसके अंडे छोटे बिंदु जितने आकार के होते हैं।
■ विश्व की सबसे बड़ी मछली है दैत्य व्हेल शार्क, जो दो बसों जितनी लम्बी होती है और करीब 25000 किलो वजनी होती है।
■ सफेद शार्क में अपने शरीर का तापमान बढ़ाने की क्षमता होती है। इससे
वह बहुत ठंडे पानी में भी रह लेती है।
■ शार्क एक मात्र ऐसी मछली होती है, जिसके पलकें होती हैं।
■ सैल फिश दुनिया की सबसे तेज तैरने वाली मछली है, जो हाइवे पर चलने वाली किसी कार की स्पीड जितनी रफ्तार से भाग सकती है।
■ सी हॉर्स सबसे धीमी गति से तैरने वाली मछली है।
■ दुनिया भर में करीब 32000 तरह की मछलियां पाई जाती हैं।
■ गोलिअथ टाइगर फिश इतनी भयानक मछली होती है कि यह मगरमच्छ को भी खा जाती है।
■ नीली व्हेल मछली बिना कुछ खाए छह महीने तक जिन्दा रह सकती है।
■ एक व्हेल मछली के करीब 4000 तक दांत होते हैं।
और पढ़ें
- महाभियोग (इम्पीचमेंट) क्या हैं एवं इसके नियम
- ग्राम न्यायालय स्थापना, कारण, विशेषता
- प्राकृतिक वरण का सिद्धान्त