Amazing Facts About India in Hindi भारत के कुछ रोचक तथ्य
भारत जैसे महान देश की खूबसूरती कला और संस्कृति के बारे में एक ही आर्टिकल में बताना है असंभव है। हम केवल आपको भारत के कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी देंगे जिनको पढ़ने के बाद आपको भी लगेगा कि भारत को महान क्यों कहा जाता है
भारतीय होने के नाते आपको इन बातों को जरूर जान लेना चाहिए।
- शतरंज जिसकी विश्व में काफी लोकप्रियता है इसकी खोज भारत ने ही की है
- भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां हर चीज पर एमआरपी लिखी हुई होती है
- दुनिया का सबसे बड़ा बर्ड स्टैचू देश में ही है यह स्टेच्यू केरल राज्य में स्थित है जोकि जटायु की प्रतिमा है यह कुल 30,000 स्क्वायर फीट में है।
- भारत की कुल 1600 अलग-अलग भाषाएं हैं 1600 भारतीय भाषाओं में से कुल 122 भाषाओं को प्रमुख माना गया है
- दोस्तों भारत दुनिया का वह देश है जिसके पास सबसे बड़ा लोकतंत्र है और दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जिसको बनाने में कुल 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा था
- भारत का रेल नेटवर्क एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। और दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर का रेलवे नेटवर्क है
- अभी तक हुए कबड्डी के सभी 6 वर्ल्ड कप भारत ने ही जीते हैं । है ना भारत महान
- भारत देश में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी है मोटेरा स्टेडियम , जो अहमदाबाद में 700 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।
- दुनिया में सबसे अधिक पोस्ट ऑफिस भारत में ही है कुल 1 लाख 55 हजार
- भारत के जम्मू कश्मीर में डल झील में दुनिया का पहला तैरता हुआ पोस्ट ऑफिस स्थित है।
- साप सीढ़ी जैसे मनोरंजक गेम की शुरुआत भारत में ही हुई है।
- हिंदुस्तान दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने अपने पहले प्रयास में ही मंगल ग्रह पर यान भेज दिया था और चंद्रमा पर पानी की खोज भी भारत ने ही की थी।
- दुनिया का 11% सोना भारतीय महिलाओं के पास है
- भारत देश की पवित्र नगरी वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर है
- भारत में लगने वाले कुंभ मेले की भीड़ को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है