नारी शक्ति पुरस्कार 2021 Nari Shakti Puraskar 2021
नारी शक्ति पुरस्कार को वर्ष 1999 में शुरू किया गया था। यह भारत में महिलाओं के सम्मान में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर प्रतिवर्ष नारी शक्ति पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं।
नारी शक्ति पुरस्कार में 2 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि और व्यक्तियों एवं संस्थानों को एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय व्यक्तियों/समूहों/गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ)/संस्थानों आदि के लिये इन राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों की घोषणा करता है।
नारी शक्ति पुरस्कार किसको दिया जाता है Nari Shakti Puraskar is given to
- महिलाओं को निर्णय लेने की भूमिकाओं में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु
- पारंपरिक और गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में महिलाओं के कौशल विकास हेतु।
- ग्रामीण महिलाओं को मूलभूत सुविधाएंँ उपलब्ध कराने के लिये।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, कला, संस्कृति जैसे गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में महिलाओं को स्थायी रूप से बढ़ावा देने के लिये।
- सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण, शिक्षा, जीवन कौशल, महिलाओं के सम्मान और सम्मान आदि की दिशा में महत्त्वपूर्ण कार्य के लिये।
नारी शक्ति पुरस्कार का उद्देश्य Purpose of Nari Shakti Puraskar
समाज में महिलाओं की स्थिति को ऊपर उठाने के लिए महिलाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना।
इससे भारत में युवा समुदाय और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को समझ सकेंगे।
यह वर्ष 2030 तक सतत् विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने में भी मदद करेगा।
एसडीजी 5: लैंगिक समानता हासिल करना और सभी महिलाओं एवं लड़कियों को सशक्त बनाना।
नारी शक्ति पुरस्कार की पात्रता Eligibility for Nari Shakti Puraskar
दिशा-निर्देशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 25 वर्ष या उससे अधिक हो और जिसने संगठन में कम से कम 5 वर्ष तक क्षेत्र में कार्य किया हो आवेदन करने के लिए पात्र है।
- पैन कार्ड क्या है, पैन कार्ड का महत्व व उपयोग
- राजस्थान की प्रमुख झीलें Major Lakes of Rajasthan in Hindi
- राजस्थान की जलवायु