तेल मालिश के फायदे
तेलमालिश त्वचा की खूबसूरती के साथ स्वास्थ्य को भी ठीक रखती है। मालिश करने से शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक से होता है जिससे हमारी शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है। मालिश का लाभ सर्दियों में इसलिए उचित है क्योंकि सर्दियों में त्वचा और बाल सर्द हवाओं के कारण निस्तेज पड़ जाते हैं। मालिश उनकी खुश्की दूर उनमें चमक लाती है।
मन में कई बार यह प्रश्न उठता है कि सर्दियों में किन तेलों का प्रयोग हम मालिश के लिए कर सकते हैं जिससे त्वचा चमकदार बनी रहे और शारीरिक क्षमता भी बनी रहे।
नीम तेल के फायदे
नीम का तेल त्वचा रोगों के लिए बहुत लाभप्रद होता है। इसमें एंटीसेप्टिक तत्व होते हैं। नीम स्वाद में कड़वा होता है पर इसके गुण बहुत हैं। शरीर पर खुजली, जलन छोटे- छोटे कट्स पर इसका प्रभाव खूब पड़ता है।
अलसी तेल के फायदे
अलसी के बीजों में विटामिन ई की मात्र काफी होती है। इसका सेवन हम भूनकर प्रातः पानी के साथ भी कर सकते हैं। अलसी के बीजों में बहुत से औषधीय गुण है, इसी प्रकार इसका तेल भी गुणों से भरपूर है। त्वचा के जल जाने पर अलसी तेल लगाया जाए तो जलन और दर्द दोनों में लाभ मिलता है।
जैतून तेल के फायदे
सरसों तेल के फायदे
सरसों तेल के बहुत लाभ हैं। इसकी मालिश से शरीर का रक्त संचार बढ़ता है। थके होने पर पैरों के तलुवों और पिंडलियों पर सरसों तेल के तेल की मालिश की जाए तो थकान दूर होती है। जोड़ों के दर्द पर अजवायन या लहसुन सरसों तेल में पका कर गुनगुना लगाने से लाभ मिलता है। अक्सर शिशुओं और प्रसूता की मालिश सरसों तेल से की जाती है। बच्चों को जुकाम होने पर सरसों तेल में लहसुन पकाकर ठंडा करके छाती पर उससे मालिश करने से लाभ मिलता है। सर्दियों में सरसों तेल की मालिश अधिक लाभदायक है।
तिल का तेल के फायदे
तिल का तेल विटामिन ए और ई से भरपूर होता है, इसलिए इससे मालिश करने पर त्वचा में निखार आता है। सर्दियों में तिल के तेल की मालिश करने से ठंड कम लगती है। जोड़ों के दर्द में भी तिल का तेल लाभ पहुंचाता है।
सर्दियों में हल्का गर्म कर तेल से मालिश करना अच्छा होता है। तेल मालिश से शरीर के साथ मस्तिष्क भी तरोताजा रहता है। नींद अच्छी आती है, हड्डियां मजबूत रहती हैं।
FAQ
सिर में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?
इसकी मालिश से शरीर का रक्त संचार बढ़ता है। थके होने पर पैरों के तलुवों और पिंडलियों पर सरसों तेल के तेल की मालिश की जाए तो थकान दूर होती है। सर्दियों में सरसों तेल की मालिश अधिक लाभदायक है।