स्कूली छात्रों के लिए इसरो युविका YUVIKA 2022 कार्यक्रम करेगा लॉन्च

स्कूली छात्रों के लिए इसरो युविका YUVIKA 2022 कार्यक्रम करेगा लॉन्च ISRO to launch Yuvika 2022 program for school students

16 मई से 28 मई तक युविका 2022 आवासीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम’ जिसे ‘युविका’ (YUVIKA) के नाम से भी जाना जाता है, इसरो द्वारा प्रायोजित और भारत के अंतरिक्ष विभाग द्वारा वित्तपोषित एक वार्षिक अंतरिक्ष शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम है।

स्कूली छात्रों के लिए इसरो युविका YUVIKA 2022 कार्यक्रम करेगा लॉन्च

इसरो के पूर्व प्रमुख के. सिवन ने 18 जनवरी, 2019 को इस कार्यक्रम की घोषणा की और इसे चार महीने बाद 17 मई को लॉन्च किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना और उनका पोषण करना है।

मुख्य रूप से अंतरिक्ष के उभरते क्षेत्र में रुचि जगाने के इरादे से युवाओं को अंतरिक्ष के प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर मूलभूत ज्ञान प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये हर साल प्रत्येक राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से 3 छात्रों का चयन किया जाना प्रस्तावित है।

इसमें ऐसे राज्य शामिल होंगे जो CBSE, ICSE और राज्य के पाठ्यक्रम को कवर करते हैं। 8वीं कक्षा में उत्तीर्ण तथा वर्तमान में 9वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र इस कार्यक्रम के लिये पात्र होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *