आई एम शक्ति उड़ान योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं 2022 [I am Shakti Udaan Yojana, Schemes of Department of Women and Child Development 2022]
राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे होने के उपलक्ष में राजस्थान सरकार द्वारा आई एम शक्ति उड़ान योजना I am Shakti Udaan Yojana की शुरुआत की गई, इस योजना से राजस्थान की 2800000 महिलाऐं लाभान्वित होंगी
स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र की किशोरियों इसका लाभ उठा सकती है। इस योजना का क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय राजस्थान द्वारा किया जा रहा है।
इस योजना से महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य की दृष्टि से आगे बढ़ाया जाएगा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए छात्राओं और किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन प्रदान की जाएगी।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आई एम शक्ति उड़ान योजना 2022 के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
|
आई एम शक्ति उड़ान योजना का उद्देश्य Purpose of I Am Shakti Udaan Scheme
- महिलाओं की स्थिति में सुधार करने के लिए राजस्थान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने गहलोत सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आई एम शक्ति उड़ान योजना की शुरुआत की।
- आई एम शक्ति उड़ान योजना के तहत प्रदेश की 28 लाख महिलाओं किशोरियों को सरकार के द्वारा सेनेटरी नैपकिन दिए जाएंगे जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बल मिलेगा इस योजना के तहत प्रदेश में 10 से 45 वर्ष तक की किशोरियों महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन निशुल्क वितरित किए जाएंगे।
- आई एम शक्ति उड़ान योजना के प्रथम चरण में 28 लाख महिलाओं एवं किशोरों को लाभ मिलेगा।
आई एम शक्ति उड़ान योजना का लाभ Benefits of I Am Shakti Udaan Scheme
- प्रदेश सरकार की इस योजना से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा, आई एम शक्ति उड़ान योजना के माध्यम से महिलाओं को आंगनबाड़ी स्कूल के माध्यम से फ्री में सेनेटरी नैपकिन प्राप्त होंगे जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य में बेहतर लाभ होगा।
- इस योजना के द्वारा लाखों महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया गया है
आई एम शक्ति उड़ान योजना की विशेषता Features of I Am Shakti Udaan Scheme
- महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन प्राप्त होगी
प्रदेश की 2800000 महिलाओं को फायदा मिलेगा - इस योजना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं की स्थिति में सुधार लाया जा रहा है।
- I am Shakti udan Yojana राजस्थान के स्थाई निवासियों के लिए है।
आई एम शक्ति उड़ान योजना की पात्रता Eligibility of I Am Shakti Udaan Scheme
आई एम शक्ति उड़ान योजना की पात्रता निम्नलिखित हैं
- राजस्थान का स्थाई निवासी
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार की महिलाएं इस योजना में केवल महिलाएं ही पात्र होंगी
आई एम शक्ति उड़ान योजना के आवश्यक दस्तावेज Required Documents of I Am Shakti Udaan Scheme
आई एम शक्ति उड़ान योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक का मोबाइल नंबर
और पढ़ें
- समेकित बाल विकास योजना (ICDS)
- राजस्थान की प्रमुख चोटिया और पठार
- नेट बैंकिंग – इंटरनेट बैंकिंग क्या है? इंटरनेट बैंकिंग की विशेषताएं और लाभ